{"_id":"5b82def742c79246424d6aa8","slug":"153530340419compat-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावितों ने कहा आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही सरकार-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावितों ने कहा आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही सरकार-compat
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर। जल विद्युत परियोजना प्रभावितों ने अनशन स्थल पर बैठक कर आंदोलन को और तेज करने की रणनीति पर विचार किया। वहीं अनशनकारी पुष्पा जोशी का अनशन रविवार को भी जारी रहा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुष्पा जोशी के वजन में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
रविवार को रामलीला मैदान अनशन स्थल पर परियोजना प्रभावितों ने बैठक की। अनशनकारी पुष्पा जोशी ने कहा कि प्रशासन व सरकार प्रभावितों के आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रहा है। जब तक जिलाधिकारी स्वयं आकर संतोषजनक जवाब नहीं दे देते, अनशन जारी रहेगा। अनशन के समर्थन में धरने पर बैठने वालों में समीर रतूड़ी, सरोजनी देवी, अनिल पांडे, राजेश, मोहन लाल, आनंद, कमला देवी व सरस्वती आदि शामिल थे। ब्यूरो