फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पटरी से उतरी

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पटरी से उतरी

Sun, 26 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पटरी से उतरी

विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में आवाजाही सुचारु नहीं हो पा रही है। लामबगड़ में दो दिनों से बंद हाईवे पर रविवार सुबह नौ बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, लेकिन सुबह ग्यारह बजे लामबगड़ भूस्खलन जोन में चट्टान से बोल्डर हाईवे पर आ गिरा और हाईवे दोबारा बंद हो गया। ऐसे में यात्रा फिर बाधित हो गई है। हाईवे बंद होने पर 50 तीर्थयात्री तीन किमी पैदल चलकर लामबगड़ बाजार पहुंचे और यहां से बदरीनाथ धाम पहुंचे जबकि 150 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर गंतव्य को रवाना हुए।
रविवार को लामबगड़ क्षेत्र में दिनभर बारिश होती रही, जिससे दो दिनों से लामबगड़ में बंद बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान से बोल्डर आ गिरा। ऐसे में यात्रा फिर बाधित हो गई। अब हाईवे बेहद खस्ता हालत में पहुंच गया है। यहां आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। मेकाफेरी कंपनी के सीनियर सुपरवाइजर अनूप कंवाण को कहना है कि चट्टान से लगातार छिटक रहे पत्थरों से यहां हाईवे खोलने का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा है। हाईवे बुधवार तक खोला जा सकता है। जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण हाईवे सुचारु नहीं किया जा सका है। प्रशासन की ओर से लामबगड़ में रोके जा रहे तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क जलपान की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन


इंसेट
क्षेत्रपाल में खस्ता हालत में पहुंचा बदरीनाथ हाईवे
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के साथ ही क्षेत्रपाल भूस्खलन जोन भी सिरदर्द बना हुआ है। यहां हाईवे करीब 200 मीटर तक खस्ता हालत में पहुंच गया है। पहाड़ी के शीर्ष भाग से लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन एरिया में कोई दुर्घटना ना हो, इसके लिए हाईवे के दोनों छोर पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। हालांकि ग्रामीण इसी भूस्खलन क्षेत्र से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आने से वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed