{"_id":"5b82dc2c42c79246435d75e1","slug":"15353026901-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से आए मलबे से कई मोटर मार्ग हुए अवरूद्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से आए मलबे से कई मोटर मार्ग हुए अवरूद्व
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। लगातार हो रही बारिश से पिंडर घाटी के कई मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। रविवार दोपहर 12 बजे कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग के गंगानगर में मलबा आने से मार्ग बंद हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। नौली, बगोली, नारायणबगड़, थराली जाने वाले मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
संजय कंडारी ने बताया कि यहां मलबा हटाने के लिए बीआरओ ने एकमात्र जेसीबी से लगाई है। वहीं देवाल में मूसलाधार बारिश से मलबा आने से देवाल-मुंदोली मोटर मार्ग रविवार सुबह बंद हो गया। ऐसे में ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि के एई जीबी जोशी ने बताया कि देवाल-मुंदोली मोटर मार्ग पर आए मलबे को हटाने के लिए जेसीबी भेज दी गई है। जल्द मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बहाल नहीं हुई देवाल की बिजली
देवाल। शनिवार शाम को नंदकेशरी और कुलसारी में पेड़ टूटने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे रविवार शाम तक भी दुरुस्त नहीं किया गया है। लाइन क्षतिग्रस्त होने से देवाल में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। ऊर्जा निगम के जेई प्रकाश गैरोला ने बताया कि बिजली लाइन को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।