{"_id":"5b82dc2942c7924667531354","slug":"153530268618-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम होते ही खेतों में धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे जंगली सुअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम होते ही खेतों में धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे जंगली सुअर
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। बंड क्षेत्र के गांवों में जंगली सुअरों से ग्रामीण परेशान हैं। सुअरों का झुंड शाम होते ही खेतों में पहुंच रहा है और धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र सुअरों को खदेड़ने की मांग उठाई।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत कम्यार, किरुली, लुहां, दिगोली, श्रीकोट, सल्ला, रैतोली और भीड़ लग्गा गडोरा में सुअर खेतों में धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल, प्रदीप पुरोहित, रमेश बंडवाल और विजय प्रसाद मलासी का कहना है कि घरों में बंदर और लंगूर सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और खेतों में सूअर धान की फसल को नष्ट कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद जंगली जानवरों को यहां से खदेड़ने की कोई योजना नहीं बनाई जा रही है। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ एनएन पांडेय का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में वन कर्मियों की टीम भेजी जाएगी। वन्य जीवों को जल्द जंगल की ओर खदेड़ा जाएगा।