{"_id":"5b82dc2642c792464c73e147","slug":"153530268319-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तर पर अतिथि शिक्षकों को नियुक्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तर पर अतिथि शिक्षकों को नियुक्त करने की मांग
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। अतिथि शिक्षकों के सम्मेलन में ब्लाक स्तर पर वरीयता के आधार पर नियुक्ति देने की मांग की गई। साथ ही जल्द नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
सम्मेलन में अतिथि शिक्षकों ने कहा कि विभिन्न विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति की मांग लगातार की जा रही है लेकिन सरकार नियुक्ति नहीं कर रही है। अब सरकार प्रदेश स्तर पर अतिथि शिक्षकों को नियुक्त करने की बात कह रही है जो पहाड़ और दुर्गम विद्यालयों में काम करने वाले अतिथि शिक्षकों के साथ छलावा है। दुर्गम विद्यालयों में अल्प वेतन पर पूरे मनोभाव से काम कर रहे हैं इसके बाद भी सरकार ने अतिथि शिक्षकों को पुनर्नियुक्ति से वंचित कर दिया। अतिथि शिक्षकों ने कहा यदि ब्लाक स्तर पर जल्द अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन छेड़ा जाएगा। सम्मेलन में संघ के प्रदेश प्रवक्ता राकेश लाल, जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह, विनोद कंडवाल, नरेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश रावत, किशोर खाली, केसर सिंह बिष्ट, दिनेश कुनियाल, संजय बिष्ट, दिगपाल फर्स्वांण, सोहन कठैत, आशीष बिष्ट और खिलाप सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।