{"_id":"5b7f11f442c79206ed67d162","slug":"15350543148-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक इकाई के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक इकाई के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना नोटिस रोकने पर भड़के फैक्ट्री मजदूर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। लालतप्पड़ स्थित एक फैक्ट्री के प्रबंधन ने बृहस्पतिवार को बिना पूर्व सूचना के श्रमिकों की एंट्री पर रोक लगा दी। इससे भड़के मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर श्रम नियमों के उल्लघंन का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया।
लालतप्पड़ स्थित एक फैक्ट्री के मजदूर बृहस्पतिवार की सुबह फैक्ट्री के गेट पर पहुंचे थे, लेकिन गार्ड ने प्रबंधन के आदेश का हवाला देते हुए श्रमिकों को अंदर जाने से रोक दिया गया। इससे भड़के श्रमिकों ने गेट पर ही नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन लगातार श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। श्रमिकों को लाभ देने के बजाय मांग करने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। श्रमिक नेता संदीप नेगी ने बताया कि शुक्रवार को उप श्रमायुक्त ऋषिकेश के पास श्रमिकों का प्रतिनिधिमंडल जाएगा। यदि ठोस समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में श्रमिक संगठन के अध्यक्ष मनवर सिंह नेगी, महामंत्री संदीप सिंह नेगी, भारत मनचंदा, दिनेश सजवाण, अमित चौहान, पवन नेगी, विमल, लोकेश, राकेश कुंमाई, कमला देवी, संगीता, सोनम, सुलोचना, दिनेश आदि मौजूद रहे।