{"_id":"5b7eed4f42c792463a2e4eb9","slug":"153504493314-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से गोपेश्वर नगर में पानी की आपूर्ति पड़ी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से गोपेश्वर नगर में पानी की आपूर्ति पड़ी ठप
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर में एक सप्ताह पूर्व ठप हुई पेयजल आपूर्ति अभी तक सुचारु नहीं हो पाई है। ऐसे में लोगों को दूरस्थ क्षेत्रों से पानी ढोना पड़ रा है। बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों ने डीएम से भेंटकर शीघ्र अमृत गंगा पेयजल योजना को सुचारु करने और योजना निर्माण के जांच की मांग भी उठाई।
17 अगस्त को भारी बारिश के दौरान देवलधार गांव के समीप अमृत गंगा पेयजल योजना के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे। जल संस्थान की ओर से नगर के लिए गंगोलगांव से सप्लाई हो रही पुरानी पेयजल योजना से पानी की सप्लाई की गई लेकिन नगर की आबादी करीब चालीस हजार होने से पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। हल्दापानी, सुभाष नगर, नैग्वाड़, बसंत विहार, पुलिस लाइन, पोस्टऑफिस कॉलोनी, बस स्टैंड, सरस्वती बिहार मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पानी ढो कर लाना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, दिलवर सिंह राणा, एचपी ममर्गाइं, डीपी पुरोहित, सुरेश डिमरी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विकास जुगरान, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद नेगी, महेंद्र नेगी ने जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। इधर, डीएम स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि जल संस्थान के अधिकारियों को शीघ्र अमृत गंगा पेयजल योजना को सुचारु करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
इंसेट
नगर में टैंकर से की पेयजल सप्लाई
गोपेश्वर। बृहस्पतिवार को जलसंस्थान की ओर से हल्दापानी, सुभाष नगर, मंदिर मार्ग, नैग्वाड़, पुलिस लाइन, पीजी कॉलेज सहित मुख्य बाजार में टैंकर से पेयजल आपूर्ति की गई, तो लोगों ने राहत की सांस ली। जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार तक नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।