{"_id":"5b7d972242c7924670022ebe","slug":"15349573366-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय मकान में लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय मकान में लगी आग, लाखों का सामान राख
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के ढुंगल्वाली गांव में एक कारोबारी के मकान में आग लगने से लाखों का सामान राख हो गया। ग्रामीण, राजस्व पुलिस और लंगासू पुलिस चौकी के जवानों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ढुंगल्वाली गांव के संपूर्णानंद कोठियाल कर्णप्रयाग मुख्य बाजार में फलों का कारोबार करते हैं। उनके दोनों बेटे हैं जो अन्य शहर में पढ़ाई करते हैं। बुधवार सुबह संपूर्णानंद काम पर चले गए और उनकी पत्नी सरला देवी पशुओं का चारा लाने के लिए जंगल चली गईं। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे घर में आग लग गई। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात का मौसम होने के चलते गांवों में गोशालाओं में पशुओं के लिए धुआं लगाते हैं। इस कारण इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब धुआं बढ़ा तो मकान में आग का पता चला। इसकी सूचना गृहस्वामी, राजस्व पुलिस और पुलिस चौकी लंगासू को दी और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। राजस्व उपनिरीक्षक प्रदीप रावत, पुलिस एसआई नवीन नेगी, कांस्टेबल अमित, मनोज और शैलेंद्र मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालने में जुट गए। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। प्रभावित संपूणानंद कोठियाल ने बताया कि आग से घर में रखा फ्रीज, टीवी, जेवरात, बच्चों के शैक्षणिक अभिलेख, कपड़े आदि सभी सामान पूरा जलकर राख हो गया है। राजस्व उपनिरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।