{"_id":"5b7d963142c7924676416b11","slug":"15349570952-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिनगर में मिनी स्टेडियम निमार्ण के लिए भूमि चयन पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिनगर में मिनी स्टेडियम निमार्ण के लिए भूमि चयन पर उठे सवाल
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए बागसैंण में चयन की गई भूमि पर जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है। कहना है कि स्टेडियम निर्माण के जिस जगह का चयन किया है वहां सुविधाएं नहीं है। ऐसे में यहां स्टेडियम बनने के बाद भी इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।
वर्ष 2017 में कीर्तिनगर में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की गई थी। विकास खंड मुख्यालय में खेल मैदान न होने से छात्र-छात्राओं व आयोजकों को जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं व अन्य गतिविधियों के लिए मुख्यालय से करीब 7 किमी दूर जीआईसी किलकिलेश्वर जाना पड़ता है, लेकिन यहां पर्याप्त सुविधा न होने के कारण आयोजकों के साथ ही प्रतिभागियों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। जनता की मांग पर कीर्तिनगर विकासखंड मुख्यालय में मिनी स्टेडियम की घोषणा की गई थी, लेकिन दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण संबंधी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। अब मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर बागसैंण में स्टेडियम के लिए भूमि चयनित की गई है, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है। ग्राम प्रधान रानीहाट संजय सिंह रावत, मनोज रतूड़ी, आशीष गैरोला आदि का कहना है कि जिस स्थान पर भूमि चयनित की गई है, वहां कोई भी सुविधा नहीं है। मामले में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कीर्तिनगर अजयपाल असवाल का कहना है कि विकासखंड मुख्यालय के समीप कहीं भी स्टेडियम निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। ऐसे में बागसैंण में भूमि चयनित कर दी गई है। वहीं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बीएस नेगी का कहना है, युवा कल्याण विभाग की ओर से चयनित भूमि पर स्टेडियम निर्माण के लिए करीब 85 लाख का आगणन तैयार किया गया है। जिसे युवा कल्याण विभाग को भेज दिया गया है।