{"_id":"5b7c7bfa42c792466d281ec3","slug":"15348848483-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सजदे में झुकेंगे लाखों सिर, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सजदे में झुकेंगे लाखों सिर, तैयारियां पूरी
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
बकरीद पर आज (बुधवार) अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुकेंगे और उस अजीम कुरबानी को याद करेंगे जो हजरत इब्राहिम ने अपने रब के हुक्म में पेश की थी। नमाज के बाद कुर्बानी का दौर शुरू होगा। इससे पूर्व मंगलवार को नमाज को लेकर मस्जिदों और ईदगाह में दिनभर तैयारियां चलती रही।
विकासनगर में ईद-उल-अजहा की सबसे बड़ी जमात बाबूगढ़ स्थित ईदगाह में होगी। यहां मुख्य बाजार स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना कलीम साहब सुबह 8 बजे नमाज अदा कराएंगे। बारिश होने पर नमाज मस्जिद में होगी। नमाज के बाद कुर्बानियों का दौर शुरू होगा। पेश इमाम ने सभी लोगों से अमन, चैन के साथ ईद मनाने की अपील की है। इसके साथ ही सेलाकुई, सहसपुर, कुल्हाल, ढकरानी, डाकपत्थर, हरिपुर में भी बुधवार को ईद की तैयारियां जारी रही। उधर, बकरीद को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। नमाज के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना चौकी प्रभारियों को ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। एलआईयू को भी एक्टिव किया गया है।
खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक
बकरीद की पूर्व संध्या में बाजारों में ईद-उल-अजहा की रौनक छाई रही। इस दौरान लोगों ने खूब खरीदारी की। महिलाओं ने जहां चूड़ी, कंगन, कपड़ों की खरीदारी की वहीं, पुरुषों का टोपियों और कुर्ता पायजामा पर जोर रहा। ईद की खुशी को देखते हुए लोगों ने मेहमानवाजी के लिए खास मिठाइयां और सेवइयां भी खरीदीं।