फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुर्णाहुति पर की राज्य की खुशहाली की कामना

पुर्णाहुति पर की राज्य की खुशहाली की कामना

Mon, 20 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुर्णाहुति पर की राज्य की खुशहाली की कामना
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। ऊषा जन कल्याण और जन सुधार समिति की ओर से आयोजित शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन पूर्णाहुति में लोगों ने खुशहाली की कामना की। कथावाचक ने कहा कि श्रावण में शिव कथा के श्रवण और मनन का बड़ा महत्व होता है
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला परिसर में आयोजित सप्ताहव्यापी शिव महापुराण का रविवार को हवन और भजन कीर्तन के साथ समापन हुआ। पूर्णाहुति में समाजसेवी राकेश कुमार गुप्ता, व्यवसायी ईश्वर चंद अग्रवाल और अन्य लोगों ने जन कल्याण और राज्य की खुशहाली के लिए आहुति डाली। कथा प्रवचन में कथावाचक गोवर्धन प्रसाद गौड ने सत्यम शिवम सुंदरम की व्याख्या की। साथ ही गौड ने कहा कि समुद्र मंथन के दौरान निकले विष ने जब विश्व में हलचल मचा दी, तो भगवान शिव ने विष को अपने कंठ में उतार कर स्वयं को नीलकंठ बना लिया। कहा कि श्रावण मास में विधिवत कथा श्रवण, पूजन और अभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। कथा में राजबीर सिंह खत्री, राकेश गुप्ता, नीरज सिंघल, नरेंद्र खरोला, धर्मो देवी, पंडित रमेश डंडरियाल, जगदीश गोयल, उमा सती, सिमरन ठाकुर, शशि प्रभा अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, नीरज गोयल, रमेश वासन, आनन्द गुप्ता, कंवल बाली, अजय गुप्ता, शालू थापा, हेमा डंडरियाल, अनुज गोयल, श्वेता, अभिषेक, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed