{"_id":"5b75e92c42c7924b962e7145","slug":"15344540517-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाली वीडियो एलबम ऐजी सूणा का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाली वीडियो एलबम ऐजी सूणा का लोकार्पण
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । गढ़वाल महासभा की ओर से चर्चित गायक धूम सिंह रावत व गायिका ममता शाह की नई वीडियो अलबम ऐजी सूणा का लोकार्पण किया गया। बृहस्पतिवार को मायाकुंड स्थित निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बजरंग मुनि, डॉ..राजन राणा, डॉ. जगदीश जोशी, स्वामी विकास, समाजसेवी मधु असवाल, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने संयुक्तरूप से ऐजी सूणा अलबम का लोकार्पण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए आंचलिक लोकभाषा को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया।
अलबम के गायक धूम सिंह रावत ने बताया कि उनकी नई एलबम ऐजी सूणा प्रेमाभिव्यक्ति पर आधारित है। अलबम में अभिनेता की भूमिका संजय बिष्ट व अभिनेत्री का किरदार दुर्गा सागर ने निभाया है। इस अवसर पर बजरंग मुनि ने कहा कि आंचलिक बोली भाषा के संरक्षण में लोक कलाकारों के प्रयास सराहनीय हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. राजे नेगी ने कहा कि हमें अपने घरों में बच्चों से लोकभाषा में ही बात करनी चाहिए, जिससे वह भी अपनी बोलीभाषा से जुड़ सकें। इस अवसर पर गायक कमल जोशी, विनोद चौहान, सुभाष पांडे, पवन गुसाईं, विकास चौहान, लक्ष्मण बिष्ट, आनंद रावत, उत्तम असवाल, रमेश लिंगवाल, मीनाक्षी नेगी, शालिनी भंडारी, शिवानी पंवार, राजेंद्र गुसाईं, अंकित नैथानी, निधि शर्मा आदि मौजूद थे।