{"_id":"5b75e92642c7924b962e7142","slug":"153445404620-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा देगा पेन इंडिया स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा देगा पेन इंडिया स्कूल
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। पेन- इंडिया फाउंडेशन ने निर्धन परिवारों के बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए पेन इंडिया स्कूल शुरू किया है। स्कूल परिसर का बृहस्पतिवार को हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने उद्घाटन किया। भानियावाला सपेरा बस्ती के निकट पेन इंडिया स्कूल के शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. धस्माना ने कहा कि निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति दायित्व मानकर उपेक्षित वर्ग के शैक्षिक उन्नयन की दिशा में संस्थागत प्रयास किए जाने चाहिए।
पेन इंडिया फांउडेशन के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश कैशवय्या ने कहा कि निर्धन और जरूरतमंद बच्चों को विद्यालय समग्र शिक्षा मुहैया कराएगा। पेन इंडिया के अध्यक्ष अनूप रावत ने कहा कि विद्यालय एक्टिविटी बेस्ड एजूकेशन देगा। अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व से रूबरू कराया जाएगा। इससे पहले एसएल रतूड़ी, धीरज मखीजा, संदीप नैथानी, सुमि अरोड़ा, अक्षत गोयल, मनोज पंवार, स्वामी मोहन भंडारी, डॉ. राजे सिंह नेगी और आशीष डबराल आदि ने विद्यालय के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम में अतुल जैन, डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ. रेणु धस्माना, डॉ. सुनील सैनी, लविश अग्रवाल, अरविंद किंगर, महेशानन्द बुडाकोटि, जितेंद्र चमोली, सुशील नौटियाल, नरेश श्रीकोटि, संदीप रावत, अनिल रावत आदि ने सहयोग दिया।