फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेधावियों की माताओं को कमला नेहरू पुरुस्कार से किया सम्मानित

मेधावियों की माताओं को कमला नेहरू पुरुस्कार से किया सम्मानित

Fri, 17 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मेधावियों की माताओं को कमला नेहरू पुरुस्कार से किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पुरस्कार के तहत प्रत्येक को 1000 रुपये का चैक प्रदान किया गया।

प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शिवांगी, शिवम चौधरी की माता अरुणा चौधरी, विवेक पुरोहित की माता सरिता देवी, रिया ठौर की माता गुड्डी राठौर, शुभम कुमार वर्मा की माता लक्ष्मी देवी, प्रीति चौहान की माता निर्मला चौहान, प्रांजल गर्ग की माता वंदना रानी, निवेश डबराल की माता गीता डबराल और आदित्य राणा की माता सुनीता राणा को पुरस्कृत किया गया। वहीं, कैंट इंटर कॉलेज चकराता में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पारितोषित के रूप में नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या सुधा बड़थ्वाल ने बताया कि स्व. कृति राम जोशी स्मृति पुरस्कार के तहत विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर कक्षा 8 की अनीशा राणा और तनीषा चौहान को पुरस्कृत किया गया। कक्षा आठ के अभिषेक चौहान और कक्षा सात की निहारिका राणा, वंशिका चौहान को स्व. रघुनाथ पाठक स्मृति पुरस्कार दिया गया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सृष्टि चौहान, सफिया, रितिक चौहान, सोनाली तोमर, पारुल जोशी को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राजेश अमोली, वेद प्रकाश, बलवंत सिंह, पूर्णिमा राणा, अनीता तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed