फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में एबीवीपी चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में एबीवीपी चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

Fri, 17 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में एबीवीपी चलाएगी हस्ताक्षर अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उच्च शिक्षा में सेमेस्टर प्रणाली का विरोध किया है। शुक्रवार को संगठन इस प्रणाली के विरोध में वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। जिसे बाद में उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन के रूप में भेजा जाएगा।

बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम गर्ग ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले तीन साल से गढ़वाल विश्वविद्यालय और इससे संबंधित महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली लागू है। जिसमें तमाम खामियां हैं। ग्रेडिंग में सही तरह से अंकों का आंकलन नहीं हो पा रहा। इसमें सुधार की जरूरत है। कहा कॉलेज शुरू होते ही छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं जबकि, छात्रों का कोर्स ही पूरा नहीं हो पाता। छात्रों को एक-एक नंबर से सेमेस्टर परीक्षा में रोका जाता है। जिससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। कहा सेमेस्टर प्रणाली समाप्त न होने पर संगठन को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर संगठन की छात्रा इकाई अध्यक्ष सेजल अग्रवाल, विवेक बिजल्वाण, संदीप कंडवाल, प्रियाता खत्री, सलमान, गौरव रोहिला, चंद्रकांत, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed