फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अटल को विकासनगर तक खींच लाया था कार्यकर्ताओं का जोश

अटल को विकासनगर तक खींच लाया था कार्यकर्ताओं का जोश

Fri, 17 Aug 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
अटल को विकासनगर तक खींच लाया था कार्यकर्ताओं का जोश
मनीष त्रिपाठी/विकासनगर।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का विकासनगर से भी पुराना नाता रहा है। जब जनसंघ अपने शुरुआती दौर से गुजर रहा था तब कार्यकर्ताओं का जोश अटल बिहारी वाजपेयी को विकासनगर तक खींच ले आया था। अटल को अपने बीच पाकर उस समय जनसंघ के कार्यकर्ता गदगद हो गए थे। तब अटल ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने का काम किया था, बल्कि रात्रि को उनके साथ भोजन भी किया। अटल बिहारी वाजपेयी की सादगी देखकर उस समय हर कोई उनका कायल हो गया था।
नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष और 88 वर्षीय चंदन लाल अग्रवाल बताते हैं कि बात अगस्त 1952 की है, तब जनसंघ अपने शुरुआती दौर से गुजर रहा था। रेडियो में अटल बिहारी वाजपेयी के भाषणों को सुन विकासनगर में रहने वाले लोग उनके मुरीद होने लगे थे। इस बीच पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी एक बैठक में देहरादून पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि देहरादून से 45 किमी दूर विकासनगर तत्कालीन चौहड़पुर में भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। वह उनसे मिलना और उनके साथ जनसंघ में शामिल होना चाहते हैं, फिर क्या था दोपहर में ही देहरादून में बैठक के बाद शाम करीब छह बजे तेज बारिश के बीच अटल बिहारी वाजपेयी लोगों से मिलने के लिए विकासनगर आ पहुंचे। जहां रात आठ बजे तक वह कार्यकर्ताओं से घिरे रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के लिए कई सफलता मंत्र भी दिए।
विज्ञापन


वाह! लाला जी दाल खाकर मजा आ गया
चंदन लाल अग्रवाल बताते हैं कि वह दिन वह कभी नहीं भूल सकते। अटल जी विकासनगर में आकर उनके घर पर ही रुके थे। उस समय उनके पिता स्व. लाला रोशनलाल अग्रवाल भी जिंदा थे। उनके पिता ने अटल जी से रात्रि भोजन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि, लाला जी आपको जो अच्छा लगता है वह बनाइए। तब पिता जी ने मां से कहकर उड़द की दाल बनवाई। सिल में पिसी हुई उड़द की दाल और उस पर घी डाला गया। जिसे खाने के बाद अटल ने सीधे पिता से कहा वाह! लाला जी दाल खाकर मजा आ गया। आज तक मैने इतनी स्वादिष्ट दाल नहीं खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed