फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते से आवाजाही कर रहे स्कूली छात्र-छात्राएं

क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते से आवाजाही कर रहे स्कूली छात्र-छात्राएं

Mon, 13 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते से आवाजाही कर रहे स्कूली छात्र-छात्राएं
पोखरी। जीआईसी गोदली का मुख्य भवन भूधंसाव की चपेट में आ गया है। भूधंसाव से विद्यालय का पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे छात्र-छात्राओं को विद्यालय तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जीआईसी गोदली में 250 बच्चे अध्यनरत हैं। यहां ग्राम पंचायत नैल, नौली, गुड़म, मसोली, जखमाला, श्रीगढ़ व कलसिर गांवों के बच्चे इंटर की पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। 16 जुलाई को हुई भारी बारिश से विद्यालय परिसर के इर्द-गिर्द भूस्खलन शुरू हुआ, जो अभी भी जारी है। विद्यालय का खेल मैदान भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने जिला प्रशासन से विद्यालय की सुरक्षा के लिए प्रभावित क्षेत्र की दीवारबंदी करने की मांग उठाई है। कलसिर गांव के बलवंत सिंह राणा का कहना है कि क्षेत्र का यह एकमात्र इंटर स्तर का विद्यालय है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से बच्चे खतरे के साए में पठन-पाठन व आवागमन कर रहे हैं। इधर, मुख्य शिक्षाधिकारी ललित मोहन चमोला का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी से भूधंसाव की रिपोर्ट मांगी जाएगी। विद्यालय की सुरक्षा के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed