फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अक्तूबर में अयोध्या कूच करेगा हिंदू परिषद

अक्तूबर में अयोध्या कूच करेगा हिंदू परिषद

Sun, 12 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
अक्तूबर में अयोध्या कूच करेगा हिंदू परिषद
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

राम मंदिर बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद अक्तूबर में अयोध्या कूच करेगा। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ को विधर्मी अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 13 अगस्त को शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। यह जानकारी परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री सुभाष जोशी ने शनिवार को त्रिशला देवी जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव से पूर्व जनता से किए वादों को भूल चुके हैं। राम जन्म भूमि पर पूरा सत्ता पक्ष मौन है। अनुच्छेद 370 पर भी कोई कुछ नहीं बोलता। सरकार ने किसानों की आत्महत्या पर चुप्पी साध रखी है। कहा यदि राम मंदिर निर्माण पर कोई फैसला नहीं लिया जाता तो संगठन के कार्यकर्ता अक्तूबर में अयोध्या कूच करेंगे। बताया अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की विधिवत घोषणा 24 जून को प्रवीण तोगड़िया ने दिल्ली में की थी। संगठन गठन के 48 दिनों में करीब देश के 90 प्रतिशत जिलों में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जा चुकी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सावित्री चंद ने कार्यकर्ताओं से हिंदू समाज को जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित तोमर ने भी विचार व्यक्त किए।


अमित अग्रवाल बने कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष
विकासनगर। जैन धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में पछवादून जिले की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें अमित अग्रवाल जिलाध्यक्ष, रविंद्र भट्ट कार्यकारी अध्यक्ष, मनोज पुरोहित उपाध्यक्ष, सुरेश भसीन कोषाध्यक्ष, मदन कुमार मंत्री चुने गए। राष्ट्रीय बजंरग दल की कार्यकारिणी में सतपाल धानिया जिलाध्यक्ष, अमित बिष्ट महामंत्री चुने गए। सावित्री शर्मा राष्ट्रीय महिला परिषद की अध्यक्ष और शानू कुकरेती महामंत्री चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed