{"_id":"5b6f4c004f1c1b211e8b4691","slug":"15340206012-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू निकालेगा हरिद्वार से दिल्ली तक पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू निकालेगा हरिद्वार से दिल्ली तक पदयात्रा
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) हरिद्वार से दिल्ली तक पदयात्रा निकालेगा। 23 सितंबर से शुरू होने वाली यह यात्रा 2 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचकर संपन्न होगी। जहां महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी यूनियन के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने विकासनगर में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आए दिन काश्तकार आत्महत्या कर रहे हैं। उन पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार को किसानों और मजदूरों की नहीं पूंजीपतियों की चिंता है। जिसके विरोध में अब भाकियू ने आरपार की लड़ाई का निर्णय लिया है। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से इस पद यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की। इस मौके पर हरिद्वार जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, ओम प्रकाश, नीटू, कृष्ण कुमार, पंजाब सिंह, हरवीर सिंह, संजय पंवार, सचिन, नवीन, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विमल बने भाकियू के जिलाध्यक्ष
विकासनगर। भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) की विकासनगर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से विकासनगर निवासी विमल तोमर को पछवादून का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पंजाब सिंह को जिला महामंत्री, कृष्ण कुमार, ज्ञानिन जिला उपाध्यक्ष और हरवीर सिंह, संजय पंवार सचिव मनोनीत किए गए।