{"_id":"5b6f3c254f1c1be6258b46e1","slug":"153401654119-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय व लोकसभा चुनाव में जुटें कार्यकर्ता : राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय व लोकसभा चुनाव में जुटें कार्यकर्ता : राजभर
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय व लोकसभा चुनाव में जुटें कार्यकर्ता : राजभर
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। राज्य के नगर निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने रामअचल राजभर शनिवार को ऋषिकेश पहुंचे और कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए आह्वान किया।
दूनमार्ग स्थित वेडिंग प्वाइंट में शनिवार को आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी रामअचल राजभर ने कहा कि उत्तराखंड में आसन्न नगर निकाय चुनाव में पार्टी विभिन्न सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। लिहाजा, संगठन के उम्मीदवारों की जीत के लिए अभी से आमजन तक पहुंचने का काम शुरू कर दिया जाए। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए जनता को बसपा की नीतियों की जानकारी दी जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा कि पार्टी के निर्देशों का पालन करना कार्यकर्ता की प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे में निकाय या फिर लोकसभा चुनाव में संगठन द्वारा उतारे गए प्रत्याशी की जीत के लिए भरसक प्रयास किए जाएं। इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष के सम्मेलन में शिरकत के लिए पहुंचने पर आईडीपीएल से शहर तक बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कई जगह फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में बसपा के हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी सुभाष चौधरी, विधानसभा क्षेत्र संयोजक लल्लन राजभर, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार जाटव, परमेश्वर जाटव, पंकज जाटव, राधेश्याम, संजय कुमार, शैलेंद्र गुप्ता, रामजी मौर्य, अखिलेश पांडेय, आरपी यादव, शीला गुप्ता, अरमनाथ शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।