{"_id":"5b6c78644f1c1bb37b8b72c7","slug":"15338353574-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के गठन पर चर्चा के बाद रूप रेखा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के गठन पर चर्चा के बाद रूप रेखा तैयार
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा के बाद प्रकोष्ठ के गठन की रूप रेखा तैयार की गई। आयोजित बैठक में प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी ने सभी प्रधानाचार्यों को 15 अगस्त से पहले प्रकोष्ठों के गठन के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं के लिए सुरक्षा एवं स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के गठन के लिए खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 25 इंटर कालेजों व 4 हाईस्कूलों के प्रधानाचार्यों व उनके प्रतिनिधि शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता करते प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह नेगी ने सभी प्रधानाचार्यों को 15 अगस्त से पहले विद्यालय स्तर पर प्रकोष्ठ के गठन के निर्देश दिए। कहा कि विद्यालय स्तर पर गठित प्रकोष्ठ में विद्यालय के प्रधानाचार्य, महिला शिक्षिका और कक्षा 9 से 12 तक की एक-एक बालिका व पीटीए के सदस्यों को शामिल किया जाएगा। जबकि ब्लाक स्तर पर गठित प्रकोष्ठ में खंड शिक्षाधिकारी नोडल अधिकारी एवं जीजीआईसी मलेथा की प्रधानाचार्य समन्वयक व प्रत्येक विद्यालय से एक-एक महिला शिक्षक सदस्य होंगी। प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी डा. नेगी ने बताया की छात्राओं की शिकायत दर्ज करने के लिए तीन टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिए जाएंगे। साथ ही विद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन बैंक बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में प्रधानाचार्य शोभा बिष्ट, डा. सरिता चौहान, दीपक भंडारी, अंजू शर्मा आदि मौजूद थे।