{"_id":"5b6c78584f1c1b8d6e8b4f21","slug":"153383534412150-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में स्त्री रोग विभाग की पूर्व सीनियर रेजीडेंट (एसआर) डा. गरिमा नैथानी ने गर्भवती महिलाओं का निशुल्क परीक्षण किया। दूर दराज क्षेत्रों से पहुंची करीब 150 गर्भवती महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया।
बृहस्पतिवार को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में डा. गरिमा नैथानी ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर सुरक्षित प्रसव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हर महीने की 9 तारीख को वह इस अभियान को पूर्ण सहयोग देंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन उप जिलाधिकारी मायादत्त जोशी ने किया। इस मौके पर संयुक्त चिकित्सक संगठन के संरक्षक डा. बीपी नैथानी ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ निश्चित रूप से पहाड़ की महिलाओं को मिलेगा। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्ष मंजू नैथानी, सीएमएस डा. एसएस चौहान, डा. अजय गोयल, डा. प्रियंका चौहान, अतर सिंह असवाल, विनोद नैथानी, हीरा लाल जैन आदि मौजूद थे।