{"_id":"5b6c77604f1c1b9d3e8b5ff4","slug":"15338350961-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमाणु बम गिराने से पड़े प्रभावों पर आधारित डॉक्यूमेंटरी दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमाणु बम गिराने से पड़े प्रभावों पर आधारित डॉक्यूमेंटरी दिखाई
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। छात्र संगठन आइसा ने गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में नागासाकी व हिरोशिमा परमाणु बम गिराने की घटना और भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर अमेरिका की ओर से जापान में परमाणु बम गिराने से पड़े प्रभावों पर आधारित डॉक्यूमेंटरी दिखाई गई।
बृहस्पतिवार को आइसा की ओर से बिड़ला परिसर में छात्रों को डॉक्यूमेंटरी दिखाते हुए आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल सती ने कहा कि हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम गिराने की घटना मानवता के इतिहास में सबसे क्रूर और दर्दनाक वाकया है। यह घटना विज्ञान और तकनीकी के गलत इस्तेमाल को उजागर करती है। कहा गया कि विज्ञान के गलत इस्तेमाल को रोका जाना चाहिए। इस मौके पर आजादी के संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों को भी याद किया गया। इस अवसर पर सुमित रिंगवाल, अंकित उछोली, शिवानी पांडेय, कपूर सिंह, पंकज, अमन रावत, वर्षा, अंजली व राधिका आदि मौजूद थे।