{"_id":"5b6c75904f1c1ba33e8b5fb0","slug":"153383463215-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने मनरेगा कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने मनरेगा कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। डीएम ने मनरेगा, ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, दुग्ध विकास, सहकारिता, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, युवा कल्याण, बचत और वन विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने देवाल और नारायणबगड़ ब्लाक में मनरेगा कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि केंद्र की इस कल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कलस्टर आधारित कृषि को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, डीएफओ सुरेंद्र प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण और जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव के साथ ही कई अधिकारी मौजूद थे।