{"_id":"5b6c757d4f1c1ba03e8b6033","slug":"15338346132-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटें बढ़ाने की मांग के लिए छात्रों का आमरण अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटें बढ़ाने की मांग के लिए छात्रों का आमरण अनशन जारी
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चार सूत्री मांगों के समर्थन में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, छात्र संघ उपाध्यक्ष मिथलेश फर्स्वाण और छात्र नेता सुमित असवाल का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित छात्रों ने श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेेबाजी भी की।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी और छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट ने कहा कि पीजी कालेज गोपेश्वर में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएड संकाय में सीटें बढ़ाने के लिए एक पखवाड़े से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन विवि स्तर पर इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में कई छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के पद भी लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी, मोहित बिष्ट, सौरभ, प्रकाश गड़िया और दिव्या नेगी आदि मौजूद थे।