फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीन किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल, पुलिस ने लगाई सुरक्षा की गुहार

तीन किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल, पुलिस ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Thu, 09 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
तीन किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल, पुलिस ने लगाई सुरक्षा की गुहार

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के कुंड-डुंग्रा गांव में एक युवक की ओर से महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल महिला ने राजस्व पुलिस में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।

राजस्व उपनिरीक्षक हरीश पोखरियाल ने बताया कि कुंड-डुंग्रा गांव की महिला शालिनी देवी (35) पत्नी नंदन सिंह ने तहरीर में कहा कि गांव के युवक जगदीश सिंह ने बुधवार शाम चार बजे उसके साथ मारपीट की। घायल महिला किसी तरह भाग कर तीन किमी पैदल चलकर नौली पहुंची। यहां थापली के प्रधान सुमन प्रसाद डिमरी ने घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग भेजा। ग्राम प्रधान रीना देवी, संजय जुयाल, मोहन प्रसाद, पुष्कर सिंह रावत आदि ने कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर राजस्व उपनिरीक्षक हरीश पोखरियाल ने बताया कि आरोपी जगदीश मानसिक रोगी बताया जा रहा है। रेगुलर पुलिस के सहयोग से आरोपी मानसिक रोगी को अस्पताल भेजने की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जा रही है। ग्राम प्रधान रीना देवी ने बताया कि महिला की हालात अब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed