फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेले में बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को करें चाक चौबंध

मेले में बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को करें चाक चौबंध

Sat, 04 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मेले में बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को करें चाक चौबंध

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बेनीताल में नौ अगस्त को होने वाले शहीद बाबा मोहन उत्तराखंडी स्मृति मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। मेले में निर्णय लिया गया कि इस बार से बाबा मोहन उत्तराखंडी स्मृति सम्मान दिया जाएगा। इस सम्मान के लिए पशु प्रेमी लक्की अली, सेवानिवृत्त नर्स तिलोतमा और रक्तदान करने वाली संस्था परिवर्तन को चयनित किया गया। बैठक में तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने विभागीय अधिकारियों को बिजली, सड़क, सुरक्षा और पेयजल संबंधी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने को कहा।

ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में मेला समिति के सचिव बीरेंद्र मिंगवाल ने कहा कि मेला उत्तराखंड आंदोलनकारी बाबा मोहन उत्तराखंडी की स्मृति में हर साल आयोजित किया जाता है लेकिन अक्सर शरारती तत्व इसमें खलल डाल देते हैं। इसको देखते हुए मेले में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए। समिति ने मेले में यातायात व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद, स्वास्थ्य शिविर और विभागीय स्टॉल आदि लगाने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि मेले में स्कूली बच्चे और सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। बैठक में समिति के अध्यक्ष मगन सिंह नेगी, ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल, राकेश कोटियाल, यशपाल सिंह, भारती मिंगवाल, एसडीओ मुकेश कुमार, रेंजर नवल नेगी, प्रभारी बीडीओ आरएस बर्तवाल, डा. बीपी पुरोहित और एडीओ पंचायत एमएम नगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed