फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उच्च शिक्षा मंत्री व कुलपति के खिलाफ किया प्रदर्शन

उच्च शिक्षा मंत्री व कुलपति के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 04 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री व कुलपति के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गोपेश्वर। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीए, बीएससी और बीकॉम संकाय में सीटें न बढ़ाए जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने पीजी कॉलेज गोपेश्वर के गेट पर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत और श्रीदेव सुमन विवि के कुुलपति प्रो. यूएस रावत के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती और नए पाठ्यक्रम संचालित करने की मांग की। कहा गया यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट और पूर्व अध्यक्ष अनूप नेगी ने कहा कि मौजूदा समय में भी बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में 300 सीटें हैं, जबकि कई छात्र-छात्राएं अभी भी प्रवेश से वंचित हैं। श्री देवसुमन विवि का कैंपस बनने से छात्रों में प्रवक्ताओं की कमी दूर होने की आस जगी थी, लेकिन एक वर्ष बाद भी कई विषयों में प्रवक्ताओं की कमी बनी है। स्नातक कक्षाओं के द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की अंकतालिका भी अभी तक महाविद्यालय में नहीं पहुंची है। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, महासचिव प्रकाश भंडारी, अनूप सिंह नगी, मिथलेश फरस्वाण, मोहित सिंह, प्रकाश गड़िया, नीरज परमार, संदीप राणा, प्रकाश राम, सौरभ भाटिया, गंगा नेगी, धीरेंद्र, सुमित असवाल और सौरभ पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed