फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहीं चलना होगा छात्रों को 14 किमी पैदल, मिलेगी बस सुविधा

नहीं चलना होगा छात्रों को 14 किमी पैदल, मिलेगी बस सुविधा

Sat, 04 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
नहीं चलना होगा छात्रों को 14 किमी पैदल, मिलेगी बस सुविधा

विज्ञापन
आदिबदरी। स्व. नारायण सिंह कुंवर मेमोरियल आदर्श इंटर कालेज आदिबदरी में पढ़ने वाले सुगड़ गांव के बच्चों को कालेज बस सुविधा के लिए यातायात भत्ता देगा।
सुगड़ के अभिभावक महेंद्र सिंह और फते सिंह ने कहा कि गांव तक सड़क हो है लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण छात्र-छात्राएं पैदल ही स्कूल जाते हैं। कक्षा 6 से 8 तक के छोटे बच्चों को पैदल आवागमन में दिक्कतें आती थीं। इसे देखते हुए कालेज प्रशासन ने आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत 26 बच्चों को बस सुविधा देने के लिए यातायात भत्ता देने का निर्णय लिया है। आदर्श इंटर कालेज आदिबदरी के प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के सभी 26 बच्चों को स्कूल लाने तक आरटीई की एस्कर्ट फैसिलिटी के तहत प्रत्येक बच्चे को 6 हजार प्रति वर्ष यातायात भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आदर्श इंटर कालेज में जल्द पुस्तकालय के साथ ही कंप्यूटर कक्ष बनेगा। रमसा के तहत विद्यालय को 73 लाख रुपये मिले हैं, जिससे विद्यालय में सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। वहीं एनसीसी सीनियर के लिए रक्षा मंत्रालय से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed