{"_id":"5b65db244f1c1bac7d8b6516","slug":"15334018849-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण को लेकर नाराज हुई डीएम, दुबारा बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण को लेकर नाराज हुई डीएम, दुबारा बनाने के निर्देश
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। ब्लाक सभागार में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक में डीएम स्वाति भदौरिया ने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने तहसील मुुख्यालय पर किए गए विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में नाली निर्माण में गुणवत्ता की कमी होने पर यहां दोबारा निर्माण के निर्देश दिए गए। इससे पूर्व डीएम ने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन और अन्य निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।
शनिवार को ब्लाक सभागार में डीएम स्वाति भदौरिया ने लोनिवि, ऊर्जा निगम, पेयजल निगम, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की बैठक ली। डीएम भदौरिया ने अधिकारियों से विकास योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। बैठक के बाद डीएम ने तहसील मुख्यालय पर किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने रामलीला मैदान में एक वर्ष पहले हुए 20 लाख के सुंदरीकरण कार्य पर नाराजगी जताई। उन्होंने लोनिवि को सुंदरीकरण कार्य से पूर्व की फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में 18 लाख से बनी नाली का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता ठीक न होने पर डीएम ने नाली का निर्माण दोबारा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम जीआर बिनवाल, तहसीलदार डीएल मैठाणी आदि अधिकारी मौजूद थे।
डीएम ने किया आदिबदरी तहसील का निरीक्षण
आदिबदरी। चमोली जिले की डीएम स्वाति भदौरिया शनिवार को आदिबदरी पहुंची। उन्होंने आदिबदरी नाथ मंदिर में पूजा कर मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने तहसील का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डीएम स्वाति भदौरिया ने तहसील का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा। प्रभारी तहसीलदार एनएस पंवार ने तहसील में बार-बार बाधित हो रही ऑनलाइन कनेक्टिविटी की समस्या रखी। स्थानीय लोगों ने जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान की समस्या बताई। इस पर डीएम ने सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान सीडीओ हंसा दत्त पांडे, एसडीएम जीआर बिनवाल और राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद गैरोला आदि मौजूद थे।