फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल विवि की शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद चुनाव की घोषणा

गढ़वाल विवि की शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद चुनाव की घोषणा

Sat, 04 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि की शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद चुनाव की घोषणा
श्रीनगर। गढ़वाल विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद की नई कार्यकारिणी के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। परिषद के विभिन्न पदों के लिए 18 अगस्त को चुनाव होगा और इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद का दो वर्षीय कार्यकाल इस माह पूरा हो रहा है। शनिवार को विवि की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी विजयानंद बहुगुणा ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। बहुगुणा ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उनका इस्तीफा विवि प्रशासन ने नामंजूर कर दिया है। इसके चलते बहुगुणा ही चुनाव अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त की पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन किया जाएगा। 9 अगस्त की सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसके पश्चात नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। बताया कि 18 अगस्त सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान चलेगा। अपराह्न 3 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना निपटने के तत्काल बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व प्रचार मंत्री के पदों पर चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed