{"_id":"5b64bc554f1c1b6f548b84e7","slug":"15333284624-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में निगम कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में निगम कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड/कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को यूजेवीएनएल कर्मचारियों ने डाकपत्थर में कैंडल मार्च निकाला। यूजेवीएनएल दफ्तर से शुरू हुआ कैंडल मार्च पुलिस चौकी, नेहरू बाजार, जीआईसी होता हुआ डाकपत्थर चौक पर संपन्न हुआ।
इससे पहले यूजेवीएनएल दफ्तर में आयोजित गेट मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी पूरे सेवाकाल में तीन पदोन्नति औद तीन एसीपी का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने 4600 ग्रेड वेतन प्राप्त सभी शिक्षकों को 17140 रुपये मूल वेतन देने की मांग की। साथ ही राजकीय कर्मचारियों को पहले की भांति 10, 16, 26 वर्ष और ऊर्जा निगम के कार्मिकों को 9, 14, 19 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर एसीपी का लाभ दिया जाए। चतुर्थ श्रेणी कार्मियों को तृतीय एसीपी के तहत 4200 रुपये का ग्रेड वेतन दिया जाए। 52 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके पुरुषों और 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को स्थानांतरण एक्ट में छूट दी जाए। अगले चरण में सात अगस्त को परेड ग्राउंड से सचिवालय और जनपद मुख्यालय तक कैंडल मार्च और 17 अगस्त को परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक रैली निकाली जाएगी। 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
कैंडल मार्च निकालने वालों में जेसी पंत, आरएस नेगी, राकेश शर्मा, नीरज जोशी, पंकज सैनी, मोहम्मद रियाज, पंकज नैथानी, ममता, पूजा, पोसकांत शर्मा, याकूब, रविंद्र बालियान, राहुल गोयल, अरविंद, लियाकत, चांद कुमार, मनीष कौंसवाल, चित्रा, रेनू, रीतू, शमीम, यशपाल, सुब्रत सिन्हा, संजय राणा, अरविंद बहुगुणा, शरद, नौशाद, मनोज कंडवाल, अशोक, यतीन, प्रकाश चंद, भानू जोशी आदि शामिल रहे।