{"_id":"5b64bb6a4f1c1bb35d8b71b9","slug":"153332822720-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य पूरा न करने पर ठेकेदार पर लगाया अर्थदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य पूरा न करने पर ठेकेदार पर लगाया अर्थदंड
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
देहरादून राजधानी जाने वाले दूधली मोथरोवाला मार्ग के निर्माण को पूरा नहीं करने पर लोक निर्माण विभाग ने जिम्मेदार ठेकेदार पर अर्थदंड लगाया है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विभाग मानसून खत्म होने के बाद अधूरे निर्माण को पूरा करेगा। डोईवाला वाया दूधली मोथरोवाला होते हुए देहरादून शहर को जाने वाले दूधली मोथरोवाला मार्ग के अधूरे निर्माण की समस्या को सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार ने मुख्यमंत्री मोबाइल एप के जरिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तक पहुंचाया। शिकायत में अजय कुमार ने बताया कि तीन सालों से खट्टापानी से कैमरी गांव तक निर्माण कार्य लंबित पड़ा हुआ है।
अवगत कराया कि संबधित ठेकेदार निर्माण कार्य को अधूरा छोड़कर चला गया। अधूरे निर्माण से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानियां उठाने के लिए विवश होना पड़ रहा था। विभागीय स्तर पर कई बार अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी रही। मोबाइल एप पर शिकायत करने के बाद विभाग ने अवशेष निर्माण कार्य को जल्द कराने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि मानसून की समाप्ति पर शेष निर्माण कार्य पूरा करना प्रस्तावित है। उम्मीद है कि सितंबर माह में निर्माण कार्य किया जाएगा।