फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सौंग नदी के उफान में जलधारा ने फिर मचायी गौहरीमाफी में तबाही

सौंग नदी के उफान में जलधारा ने फिर मचायी गौहरीमाफी में तबाही

Sat, 04 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सौंग नदी के उफान में जलधारा ने फिर मचायी गौहरीमाफी में तबाही
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला।
विज्ञापन

गौहरीमाफी गांव में उफनाई सौंग नदी ने शुक्रवार सुबह एक बार फिर से गांव में घुसकर बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। रात के अंधेरे में सिंचाई तटबंध के किनारों को तोड़कर गांव में घुसे बाढ़ के पानी से गांव में अफरातफरी मच गई, जिसके चलते ग्रामीणों को घरों की छतों पर रात बिताने को मजबूर होना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाढ़ की चपेट में आई गौशाला में फंसी तीन गायों और बछड़ों के साथ ही गौशाला में रहने वाले युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
शुक्रवार को तड़के तीन बजे अचानक सौंग नदी उफान पर आ गई। हाल ही के दिनों में दुरुस्त किए गए क्षतिग्रस्त सिंचाई तटबंध के किनारों को तोड़कर पानी गांव में घुस गया। गांव में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। रात के अंधेरे में घरों में गहरी नींद में सोए ग्रामीणों के घर बाढ़ की चपेट में आ गए, लिहाजा उन्हें रात घर की छतों पर गुजारनी पड़ी। इसी बीच बाढ़ की चपेट में एक गौशाला आ गई, जिससे उसमें तीन बधीं गाय और गौशाला संचालक फंस गया।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना रायवाला थाना पुलिस को दी। इसके बाद रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी महेश जोशी ने इसकी जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी। इसके बाद एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर कविंद्र सिंह सजवाण के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें एसडीआरएफ के जवान किशोर, दरवान सिंह, संदीप, लक्ष्मण, मातबर आदि ने बाढ़ की चपेट में आई गोशाला में फंसी तीन गाय, दो बछड़ों और संचालक पंकज कुमार को सुरक्षित बाढ़ की जद से बाहर निकाला। गांव में बाढ़ का पानी घुसने से कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। दोपहर बाद जलस्तर कम होने पर ही ग्रामीण नदी के आरपार आवागमन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed