फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अर्जुन के शव को भारत लाने का खर्चा केंद्र सरकार करेगी वहन

अर्जुन के शव को भारत लाने का खर्चा केंद्र सरकार करेगी वहन

Thu, 02 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन के शव को भारत लाने का खर्चा केंद्र सरकार करेगी वहन
श्रीनगर। जापान के ओशाका शहर मेें संदिग्ध परिस्थितियों में मृत टिहरी जिले के गुंराई गांव निवासी अर्जुन बिष्ट का शव जल्द भारत आ सकेगा। अर्जुन का शव भारत लाने का खर्चा केंद्र सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन

देवप्रयाग के चंद्रबदनी क्षेत्र के गुराई गांव निवासी अर्जुन बिष्ट (32) जापान के ओशाका शहर में स्थित एक होटल में सेफ था। विगत 7 जुलाई को उसकी होटल में काम करते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, लेकिन अभी तक अर्जुन का शव भारत नहीं पहुंच पाया है। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने अर्जुन का शव भारत लाने और पीड़ित परिवार की समस्याओं के निराकरण के लिए विदेश राज्य मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात की थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड शासन ने विदेश मंत्रालय के साथ इस मसले पर पत्राचार किया। लगातार चल रहे पत्राचार का सकारात्मक परिणाम निकला है। विदेश मंत्रालय पूर्वी एशिया डिवीजन के एडवायजर (प्रो. अशोक कुमार चावला) ने कंडारी और उत्तराखंड शासन को ई मेल कर शव को भारत लाने में सहयोग की बात कही है। कंडारी ने बताया कि अर्जुन का शव भारत लाने के लिए मंत्रालय के भारतीय समुदाय कल्याण कोष (आइसीडब्लूएफ) से धनराशि दी जाएगी। जबकि शव लाने के लिए जापान जाने वाले व्यक्ति का एक ओर का किराया कोंसुलेट जनरल ऑफ इंडिया इन ओशाका देगा। विधायक ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने अर्जुुन के बीमा व पीड़ित परिवार की ओर से उठाई गई अन्य शिकायतों पर जापान में चल रही जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed