फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहली ही बरसात में ढेर हुए सुरक्षात्मक कार्य

पहली ही बरसात में ढेर हुए सुरक्षात्मक कार्य

Wed, 01 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पहली ही बरसात में ढेर हुए सुरक्षात्मक कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

कोठा बैंड-चंदऊ-किशोऊ मोटर मार्ग पर छह लाख रुपये की लागत से कराए गए सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य सवालों के घेरे में है। निर्माण कार्य पहली बरसात भी नहीं झेल सके और धराशाई हो गए। मामले में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुरक्षा दीवार के ढहने से पजिटिलानी गांव में कुछ आवासों को खतरा खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि एक साल पूर्व भी विभाग ने कोठा बैंड-चंदऊ-किशोऊ मोटर मार्ग पर सुरक्षा निर्माण कार्य कराए थे, लेकिन वह भी घटिया गुणवत्ता के चलते ही थोड़े ही समय में ढेर हो गए थे। ग्रामीण टीकम सिंह, सावन सिंह, जीतराम शर्मा, गीताराम शर्मा, कुंदन सिंह, दीवान आदि का कहना है कि निर्माण कार्य ढहने से पजिटिलानी गांव में कुछ घरों को खतरा खड़ा हो गया है। कहा पूर्व में भी ग्रामीणों ने मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की थी। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब पहली ही बरसात में सुरक्षा दीवार के ढहने से गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, लोनिवि (पीएमजीएसवाई) के सहायक अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि अभी तक ठेकेदार को निर्माण कार्य का भुगतान नहीं हुआ है। दीवार का दुबारा से निर्माण करने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed