फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हिंदी साहित्य के पुरोधा को किया नमन

हिंदी साहित्य के पुरोधा को किया नमन

Wed, 01 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
हिंदी साहित्य के पुरोधा को किया नमन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

पछवादून विकास मंच ने साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद्र के जन्मदिवस पर उनके चित्र पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुस्तक प्रदर्शनी के माध्यम से उनके साहित्य में अविस्मरणीय योगदान को याद किया गया।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्खनवाला में आयोजित कार्यक्रम में मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद्र का जन्म 31 जुलाई 1880 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लमही ग्राम में हुआ था। मुंशी प्रेमचंद्र का वास्तविक नाम धनपत राय था। उन्हें बचपन से ही कहानी सुनने और लिखने का शौक था। इसी शौक ने उन्हें महान कहानीकार और उपन्यासकार बना दिया। उन्होंने बाल पुस्तकें भी लिखी। हिंदी साहित्य में उनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहानी और उपान्यास के माध्यम से लोगों को साहित्य से जोड़ने का कार्य किया। उनके उपन्यास और कहानियां आज भी प्रांसगिंग है। उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में 15 उपान्यास, 300 से अधिक कहानियां, 3 नाटक, सात बाल पुस्तकें और 20 अनुवाद लिखे। इस मौके पर सुरेश पाल, मुकेश राज शर्मा, मनोज राठौर, ऊषा रानी, शाहिदा, रजनी, चौधरी सुनील तोमर, संजीव गुप्ता, नवीन वर्मा राकेश कुमार, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, मुंशी प्रेमचंद के जन्मदिवस पर साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी ने कहा कि जब भी कहानियों, उपन्यासों का जिक्र होता है तो उससे पहले प्रेमचंद्र को याद किया जाता है। उन्होंने माधुरी, हंस जैसी पत्रिकाओं के संपादन के साथ ही गोदान, गबन, कर्मभूमि, निर्मला, रंगभूमि जैसी उपन्यास कृतियों के साथ ही शतरंज के खिलाड़ी, पूस की रात, नमक का दरोगा, दो बैलों की जोड़ी, ईदगाह जैसी कालजयी रचनाएं भारतीय साहित्य जगत को दी। उनके उपन्यासों में ग्रामीण भारत का सजीव चित्रण दिखता है। उनके साहित्य के बिना भारतीय साहित्य अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed