{"_id":"5b6097ef4f1c1bb37b8b592a","slug":"15330570011-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैकल्टी डेवेलपमेंट पर सात दिवसीय कार्यशाला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैकल्टी डेवेलपमेंट पर सात दिवसीय कार्यशाला का समापन
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में फैकल्टी डेवलेपमेंट सेंटर की ओर से आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला का जिलाधिकारी ने समापन किया। इस मौके पर तीन जनपदों से पहुंचे 34 शिक्षक-शिक्षिकाओं को संप्रेषण कौशल, भावनात्मक बुद्धिमत्ता एवं वैज्ञानिक प्रवृत्ति पर विषय विशेषज्ञों सहित फिल्म जगत व कारपोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों की ओर से व्याख्यान दिए गए।
मंगलवार को कार्यशाला का समापन करते हुए जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि छात्रों की मनोवृत्ति समझकर उनमें सकारात्मक ऊर्जा के संवहन के लिए माध्यमिक स्तर के शिक्षकों में भावनात्मक बुद्धिमत्ता होनी चाहिए। सेंटर की निदेशक प्रो. इंदु पांडे ने बताया कि कार्यशाला में तीन जनपदों के 34 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया है। इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. आरसी शर्मा, डा. जीके जोशी, डा. राहुल कुंवर सिंह, डा. कविता भट्ट आदि ने भी विचार रखे।