{"_id":"5b60946f4f1c1b8f3e8b461f","slug":"15330561029-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलाड़ गांव में बही पुलिया, संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलाड़ गांव में बही पुलिया, संपर्क कटा
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल। भारी बारिश से पिंडर घाटी में कई पैदल पुलिया बह गईं और पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
ग्रामीण गोविंद सिंह ने बताया कि भारी बारिश से बलाड़ गांव के घटगदेरा में बनी पुलिया गदेरे के उफान में बह गई, जिससे लोगों का देवाल बाजार से आवागमन ठप हो गया है। दूसरी ओर नारायणबगड़ के उत्तरी कड़ाकोट में बारिश से कई पैदल पुलिया बह गई हैं और रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए। कोठली गांव के पुरुषोत्तम शास्त्री ने बताया कि गांव के पास बहने वाले कोथरा गदेरे में बनाई गई चार पैदल पुलिया गदेरे के उफान में बह गई। वहीं कई रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं दूसरी ओर देवाल के जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, ग्रामीण भाग चंद्र, खमी सिंह, भजन सिंह, हुकुम सिंह आदि ने कहा कि प्रशासन आपदा प्रभावित गांव झलिया के विस्थापन की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। झलिया गांव में 9 परिवारों ने घर छोड़ दिए हैं, जबकि कई मकानों में दरारें हैं।