{"_id":"5b5f73784f1c1b54638b58dd","slug":"1532982121634-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 पर आवाजाही शुरू, पांच रास्ते अब भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 पर आवाजाही शुरू, पांच रास्ते अब भी बंद
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी/साहिया
भारी बारिश के बीच मलबा आने से बंद हुए 39 संपर्क मार्गों में से 34 संपर्क मार्गों पर सोमवार को वाहनों की आवजाही पूर्ण रूप से बहाल हो गई। आवाजाही बहाल होने से 110 गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को विभाग ने 11 संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बहाल कराई। इससे पूर्व रविवार को 23 सड़कों को खोल दिया गया था। वर्तमान में लोनिवि साहिया के अंतर्गत बिजऊ खतार, समरजैंस मोटर मार्ग, लोनिवि चकराता अंतर्गत कोटी-रजाणू, डेरनाड़ संपर्क मार्ग और लोनिवि (पीएमजीएसवाई) अंतर्गत बायला संपर्क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। इससे 40 गांवों का संपर्क अब भी कटा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश के कारण मलबा गिरने से क्षेत्र के 39 संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। इस कारण जनजातीय क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया था। मौसम खुलने के बाद विभाग ने युद्ध स्तर पर सड़कों को खोलने का काम शुरू किया था। सोमवार तक क्षेत्र की ज्यादातर सड़कों पर पूर्ण रूप से वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। सड़कों के बंद होने के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
लोनिवि के अधीक्षण अभियंता आरसी अग्रवाल ने बताया कि शेष बंद सड़कों पर भी शीघ्र यातायात बहाल कर दिया जाएगा।