फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकाय, लोक सभा और पंचायत चुनावों को लेकर दिए टिप्स

निकाय, लोक सभा और पंचायत चुनावों को लेकर दिए टिप्स

Mon, 30 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
निकाय, लोक सभा और पंचायत चुनावों को लेकर दिए टिप्स

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में यूथ को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया गया। राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पार्टी की मजबूती में जहां कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती है वहीं पार्टी की जीत में बूथ और यूथ अहम होते हैं। भाजपा का फोकस कार्यकर्ताओं का सम्मान और बूथों पर मजबूती के लिए यूथों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है। बैठक में आगामी निकाय, लोक सभा और पंचायत चुनावों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को अहम टिप्स दिए गए।
जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। उज्जवला, आयुष्मान भारत, हर गांव और घर को रोशन करने वाली वाली विद्युतीकरण योजना सहित कई अन्य योजनाओं के प्रचार के लिए कार्यकर्ता संकल्प के तौर पर लें। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक होंगी और 20 अगस्त तक जिले के सभी बूथों पर बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में जिले के प्रभारी अतर सिंह तोमर, प्रदेश महासचिव राजेंद्र अंथवाल, बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, कर्णप्रयाग के सुरेंद्र सिंह नेगी, थराली की मुन्नी देवी शाह, जिला महामंत्री पंकज डिमरी और गजेंद्र सिंह रावत, लोक सभा गढ़वाल के पूर्णकालिक संजय, सरदार संत सिंह, टीका प्रसाद मैखुरी, बलबीर घुनियाल, रमेश मैखुरी, अरुण मैठाणी, दमयंती रतूड़ी, गायत्री नेगी, लक्ष्मी जोशी, राकेश रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इंसेट
लोनिवि के ईई को हटाने की मांग उठी
कर्णप्रयाग। बैठक में थराली के लोनिवि के ईई को हटाने का मामला प्रमुखता से उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि थराली विधानसभा क्षेत्र आपदा से प्रभावित है। यहां 16 दिनों से सड़कें बंद हैं, लेकिन लोनिवि के अधिकारी कछुवा गति से काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोनिवि के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा विधानसभा के 50 से अधिक गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
समय आने पर की जाएगी लोक सभा की दावेदारी: तीरथ
कर्णप्रयाग। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि लोक सभा की दावेदारी समय आने पर की जाएगी। अभी तो केवल केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य है। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्वशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। लोक सभा की दावेदारी के सवाल पर तीरथ सिंह रावत ने कहा कि समय आने पर लोक सभा के टिकट की दावेदारी की जाएगी। कहा कि अभी न तो वह चुनाव की तैयारी में हैं और न ही दावेदारी का सवाल है। उन्होंने कहा कि अभी किसी भी लोकसभा सीट के लिए किसी की दावेदारी नहीं है। ऐसे में गढ़वाल या प्रदेेश की अन्य लोकसभा सीट पर भी किसी का नाम लिया जाना उचित नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, नगर मंडल अध्यक्ष अनुज डिमरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, महिला मोर्चा की अनीता डिमरी समेत जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed