{"_id":"5b5f47634f1c1b54638b57cd","slug":"153297084616-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएस मिंगवाल बने प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएस मिंगवाल बने प्रदेश अध्यक्ष
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति सचिव परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
कर्णप्रयाग। साधन सहकारी समिति सचिव परिषद की बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन कर रघुवीर सिंह मिंगवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। आरएस मिंगवाल इससे पूर्व चमोली जिले के अध्यक्ष थे।
बैठक में कहा गया कि प्रदेश भर की सहकारी समितियों में कार्यरत सचिवों की समस्याओं को सरकार नहीं सुन रही है। मांगों के लिए जनवरी माह में सचिवों और समितियों में कार्यरत आंकिक कर्मियों ने आंदोलन किया था। तब प्रदेश के सहकारी मंत्री डा. धन सिंह रावत के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त किया गया था। अब छह माह बाद भी सचिवों की समस्या जस की तस है। कहा गया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में जल्द सचिवों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के सहकारी मंत्री से मुुलाकात करेगा। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए विपिन चंद्र भट्ट को प्रदेश महामंत्री और जय सिंह राणा को प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सुरेंद्र सिंह राणा, केदार अधिकारी, उत्तम कुकसाल, माणिक लाल बिजल्वाण, राधा बौड़ाई, मंगल सिंह राणा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। हर्षमणि नौटियाल को मुख्य संयोजक, जगदीश जोशी को सहसंयोजक और हिमांशु जैसाली को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सभी जिला कार्यकारिणी को भंग करते हुए जल्द नई इकाइयों का गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में दीपक डिमरी, विनोद बासकंडी, अनूप ग्वाड़ी, सुरेंद्र प्रसाद, कमल सिंह, नरेश गौड़, गोविंद रावत, धनीराम कुड़ियाल, रविंद्र सिंह, कर्ण सिंह, रूकम सिंह आदि शामिल थे।