{"_id":"5b5cd7084f1c1b66428b48d6","slug":"153281101116-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल के विरोध में चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल के विरोध में चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
नेशनल मेडिकल कमीशन बिल 2018 के विरोध मेें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े चिकित्सकों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। शनिवार को आईएमए के आह्वान पर शहर के सभी निजी चिकित्सकों ने 12 घंटे का कार्य बहिष्कार किया। आइएमए ऋषिकेश के अध्यक्ष डॉ. हरिओम प्रसाद ने बताया कि एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक एसपीएस राजकीय अस्पताल में एकत्रित हुए, जहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केएन लखेड़ा और डॉ. एनबी श्रीवास्तव ने एनएमसी बिल के प्रावधान में कमियों के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद सभी चिकित्सकों ने बिल के विरोध में हाथों में तख्तियां लिए तहसील तक शांतिपूर्ण जुलूस निकाला और ज्ञापन सौंपा। डॉ. हरिओम प्रसाद ने बताया कि एनएमसी बिल डाक्टर्स व आम नागरिकों के लिए किसी भी रूप में हितकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कमीशन में प्रतिनिधित्व, ब्रिज कोर्स प्रावधान, मैनेजमेंट कोटे की सीट जैसे मुद्दों का एसोसिएशन पूर्व से ही विरोध करती आ रही है। इस अवसर पर सचिव डॉ. यूएस खरोला, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. यूपी गुप्ता, डॉ. एसडी उनियाल, डॉ. सावित्री उनियाल, डॉ. नरेंद्र रतूड़ी, डॉ. बीएम सोनी, डॉ. जीसी रमोला, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. हरीश द्विवेदी, डॉ. रोहित उपाध्याय, डॉ. डीपी रतड़ी, डॉ. सोनम और डॉ. परमजीत मौजूद थे।