{"_id":"5b5cd7074f1c1b827d8b542c","slug":"15328110092-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युगों-युगों से अपना गर्वित रहा इतिहास...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युगों-युगों से अपना गर्वित रहा इतिहास...
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
खुशियां पीपल इन सर्च ऑफ हैप्पीनेस संस्था की ओर से शनिवार को हिंदी एवं लोकभाषा गढ़वाली कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें हिंदी और गढ़वाली साहित्यकारों ने काव्यपाठ किया। इस दौरान पीलीभीत निवासी कवि अविनाश चंद्र मिश्र ने देशभक्ति से जुड़ी कविता के माध्यम से वीरों को नमन किया। गढ़वाली साहित्यकारों ने प्रदेश के विभिन्न हालातों पर कविताओं से प्रकाश डाला। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हिंदी एवं लोकभाषा गढ़वाली कवि सम्मेलन का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया।
सम्मेलन में हरिद्वार निवासी गढ़वाली कवि मलकीत रौथाण नी बिंगे सकदू अपड़ी बात..., साहित्यकार धनेश कोठारी ने कई बार देखा बेटियों को बेटा बनते हुए.... पीलीभीत के कवि अविनाश चंद्र मिश्र ने युगों-युगों से अपना गर्वित सदा रहा इतिहास है, वीरों तुम्हें है नमन कर रहा भारत का आकाश है... का काव्य पाठ किया। इसके साथ ही कवि सतेंद्र चौहान, शांति प्रकाश जिज्ञासु, नरेंद्र रयाल, गणेश खुगशाल, हरीश भदुला और मदन ने रचनाएं प्रस्तुत की। मौके पर खुशियां एनजीओं की अध्यक्ष नीलम मिश्रा, उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, आशुतोष मिश्रा, सरोज गुप्ता, मीनाक्षी काला, मनीष जोशी, ऋषभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।