फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शनिवार को 60 हजार भक्त पहुंचे बाबा के दरबार

शनिवार को 60 हजार भक्त पहुंचे बाबा के दरबार

Sun, 29 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को 60 हजार भक्त पहुंचे बाबा के दरबार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को 60 हजार से अधिक शिवभक्तों ने नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। लगातार हो रही बारिश के बीच भी भगवान के शिव के जलार्पण को कांविड़यों को तांता लगा रहा। ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक सुबह से लेकर रात आठ बजे तक 61,655 कांवड़िये नीलकंठ में भगवान शिव का जलाभिषेक कर चुके थे। वहीं, शिवभक्तों के आगमन से स्वर्गाश्रम और मुनिकीरेती समेत ऋषिकेश क्षेत्र केसरिया नजर आया। बोल बम के जयकारों से पैदल और नीलकंठ मार्ग गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक से पूर्व मां गंगा का आचमन कर आशीर्वाद भी लिया। जलार्पण के लिए हरिद्वार जिले के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली आदि राज्यों से श्रद्धालु धाम तक पहुंचे। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक हजार के करीब पुलिसकर्मी शिवभक्तों की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। बताया कि रविवार को करीब एक लाख कांविड़यों के नीलकंठ धाम पहुंचने की संभावना है। जबकि सोमवार को जलाभिषेक के लिए सुरक्षा को और ज्यादा पुख्ता किया जा रहा है। बताया कि पुलिस यात्रा में संदिग्धों पर भी लगातार नजर रख रही है। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से व्यवस्था में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed