{"_id":"5b5ca8394f1c1b572f8b6ff1","slug":"153279902817-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट और प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग पर छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट और प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कालेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने बीए, बीएससी और बीकॉम संकाय में सीट और प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत और श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. यूएस रावत का पुतला भी फूंका। छात्रों ने कहा कि जिले के कई दूरस्थ गांवों में सड़कें बंद पड़ी हैं और संचार सेवा ठप होने से छात्र ऑनलाइन प्रवेश फार्म भी नहीं भर पा रहे हैं।
छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट ने कहा कि चमोली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली कई सड़कें मलबा आने से बंद पड़ी हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं महाविद्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने की मांग उठाई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, अनूप नेगी, प्रकाश भंडारी, सौरभ भाटिया, पंकज बिष्ट, मोहन पंवार और मनीष आदि मौजूद थे। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी महाविद्यालय प्राचार्य डा. केएल मालगुड़ी से भेंट कर प्रवेश तिथि बढ़ाए जाने की मांग उठाई।