फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भारी बारिश से निजी और सरकारी परिसंपतियों को हुई क्षति

भारी बारिश से निजी और सरकारी परिसंपतियों को हुई क्षति

Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से निजी और सरकारी परिसंपतियों को हुई क्षति

विज्ञापन
गौचर/थराली/आदिबदरी। भारी बारिश से गौचर, थराली और आदिबदरी में जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश से गौचर क्षेत्र के दुआ गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह कंडारी के मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि आंगन धंस गया। आंगन धंसने पर रात में ही राजेंद्र सिंह के परिवार ने अन्य जगह शरण ली। वहीं बदरीनाथ हाइवे के गौचर द्रोणागिरी के पास कृषि भूमि सहित हाइवे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन यहां अभी तक सुरक्षा कार्य नहीं किए गए हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष ताजबर भंडारी, इंदु पंवार, राकेश लिंगवाल आदि ने जल्द सुरक्षा कार्य नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं थराली में हुई भारी बारिश से थराली-देवाल, कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग मलबा आने से खतरनाक बना हुआ है। जबकि आदिबदरी में हुई बारिश से मलबा आने से आदिबदरी-सिलपाटा, कंवासेरा-थापली मोटर मार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed