{"_id":"5b5ca8224f1c1bed5e8b5c53","slug":"153279900517-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-टी के उदघाटन मैच में आदित्य ने केशव को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-टी के उदघाटन मैच में आदित्य ने केशव को हराया
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हॉल में शनिवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में आदित्य नेगी ने केशव अग्रवाल को 09-11, 11-07 व 11-09 अंकों से हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे और टेबल-टेनिस एकेडमी जोशीमठ के संस्थापक वीआर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान हुई प्रतियोगिता के बालक एकल वर्ग में कृष झिंक्वाण ने अरुण को 11-04 और 11-06 अंकों से हराया। दूसरे मैच में प्रांजल भट्ट ने अमित को 08-11 व दो सेटों में 11-08 अंकों से हराया। तृतीय मैच में पार्थ झिंक्वाण ने आदित्य फस्त्रवाण को 11-03 व 11-05 अंकों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका एकल वर्ग में स्नेहा नेगी ने तनुजा नेगी को 11-04 व 11-06 और द्वितीय मैच में तनुजा ने अंशिका को 11-05 व 11-06 अंकों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर जिला टेबल-टेनिस संघ के सचिव केएस पंवार, दिव्या सती, प्रकाश सती, संतोष, लता, जयदीप झिंक्वाण, बबीता रावत, मयंक भट्ट, रश्मि बिष्ट, रमेश पंखोली, जगदीश रावत, नवीन कुंवर, प्रियंक किमोठी, एनएस नेगी आदि मौजूद थे।