{"_id":"5b5b4d4d4f1c1bbd298b6529","slug":"153271021516-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान और गणित के शिक्षकों की तैनाती करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान और गणित के शिक्षकों की तैनाती करने की मांग उठाई
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। दशोली ब्लाक के सबसे दूरस्थ गांव डुमक के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भेंट कर राजकीय जूनियर हाईस्कूल डुमक में विज्ञान और गणित के शिक्षक की तैनाती करने की मांग की। उन्होंने मांग के संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया।
डुमक गांव के ग्रामीण 20 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से भेंट की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ताजवर सिंह, ग्राम प्रधान सरस्वती देवी समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। डीएम स्वाती एस भदौरिया ने शीघ्र विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती का भरोसा दिया। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह सनवाल, राजेंद्र सिंह भंडारी और ताजवर रावत आदि मौजूद थे।