{"_id":"5b54eb384f1c1bb8538b4be8","slug":"15322918926-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक ब्राह्मण महासभा ने देवभूमि व्यास सम्मान से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक ब्राह्मण महासभा ने देवभूमि व्यास सम्मान से किया सम्मानित
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
वैदिक ब्राह्मण महासभा ने संस्कार भारती देवभूमि ट्रस्ट, हिमालयन डिवाइन योग व आयुर्वेद आश्रम के सहयोग से देवभूमि व्यास सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें नगर के दो संस्कृत आचार्यों को उक्त सम्मान से नवाजा गया। मायाकुंड स्थित दंडीबाड़ा जनार्दन आश्रम में आयोजित समारोह में आश्रम के प्रबंधक स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी व वैदिक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गंगाराम व्यास ने संयुक्त रूप से श्रीमुनीश्वर वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रभुशरण बहुगुणा व आचार्य राधाकृष्ण अमोला को व्यास सम्मान से नवाजा।
केशव ब्रह्माचारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में नवचेतना जागृत होती है। गंगाराम व्यास ने कहा कि ब्राह्मण सभा समय-समय पर ब्राह्मणों के उत्थान के कार्य करती रहेगी। ब्राह्मणों को वेद की रक्षा के लिए आगे आकर वैदिक ज्ञान के द्वारा समाज का कल्याण करना चाहिए। साथ ही निरंतर शास्त्रों का अध्ययन कर इस धर्म ध्वजा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। व्यास राधाकृष्ण अमोला ने कहा कि सभी ब्राह्मणों को वेद, शास्त्र और पुराणों का निरंतर अध्ययन कर समाज को सही संदेश देना चाहिए। इस अवसर पर ललित मोहन त्रिपाठी, मणीराम पैन्यूली, जितेंद्र भट्ट, जनार्दन कैरवान, सुभाष डोभाल, महेश चमोली, भूपेंद्र उनियाल, विपिन जोशी, कैलाश नौटियाल, अमित कोठारी, रामकृष्ण कोठियाल, नवीन नौटियाल, मनोज सिलस्वाल, शंकरमणि भट्ट आदि मौजूद थे।